रिसर्च में आया सामने, लंबी दूरी की हवाई यात्रा के दौरान भी हो सकते हैं कोरोना वायरस से संक्रमित

0
245

नई दिल्ली, अगर आप लंबी दूरी की विमान यात्रा करना चाहते हैं तो थोड़ा सावधान हो जाएं, क्योंकि इस दौरान आप कोरोना संक्रमित हो सकते हैं। कई यात्रियों को यात्रा से पहले कुछ नहीं था, लेकिन जब वे लंबी विमान यात्रा के बाद उतरे तो संक्रमित पाए गए।

शोधकर्ताओं ने दुबई से न्यूजीलैंड के बीच हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों पर किए अध्ययन के आधार पर दावा किया कि उड़ान से पहले जांच के बावजूद विमान में संक्रमण का खतरा है। जर्नल ऑफ इमजिंग इन्फेक्शस डिजीज में प्रकाशित शोधपत्र में इस तरह की जानकारी दी गई। शोधकर्ताओं के मुताबिक, गत वर्ष 29 सितंबर को संयुक्त अरब अमीरात के दुबई से न्यूजीलैंड आए 86 यात्रियों का अध्ययन किया गया जिनमें से सात को कोरोना संक्रमित पाया गया।

न्यूजीलैंड स्थित ओटागो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने उन यात्रियों का अध्ययन किया। पांच यात्रियों ने दुबई में विमान पर सवार होने से पहले पांच अलग-अलग देशों से यात्रा शुरू की थी। जब वे विमान में सवार हुए तो उनकी रिपोर्ट निगेटिव थी। यात्रा के दौरान एवं दुबई हवाईअड्डे से रवाना होने से पहले मास्क अनिवार्य नहीं था। पांच यात्रियों ने बताया कि विमान में उन्होंने मास्क एवं दस्ताने पहना जबकि दो ने ऐसा नहीं किया। दुबई से ऑकलैंड की 18 घंटे की यात्रा के दौरान वे आसपास बैठे थे। सभी 86 यात्रियों को 14 दिनों के लिए क्वारंटाइन किया गया। तीन दिन बाद और फिर दोबारा 12 दिन बाद जब जांच की गई तो सात को संक्रमित पाया गया। शोध में पाया गया कि मलेशिया के क्वालालंपुर में दो घंटे की रिफ्यूलिंग के दौरान 30 मिनट के लिए विमान की वातावरण नियंत्रण प्रणाली बंद थी।

LEAVE A REPLY