टीकरी बार्डर पर बड़ा हादसा, किसान आंदोलन में शामिल महिलाओं को ट्रक ने कुचला, मौके पर 3 की मौत, कई जख्मी

0
262

  • Google+

टिकरी बार्डर पर किसान अंदोलन से लौट रही 5 महिलाओं को ट्रक  द्वारा कुचले जाने का दर्दनाक मामला सामने आ रहा है l प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ में आज सुबह भीषण हादसा हो गया। जिसमें किसान आंदोलन से वापस घर जाने के लिए ऑटो का इंतजार कर रही पंजाब की 5 महिलाओं को एक तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में 3 महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बुजुर्ग महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिलाओं को अस्पताल में भर्ती कराया है।

  • Google+

पांचों महिलाओं को वापस पंजाब जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचना था। इसके लिए वे फुटपाथ पर बैठकर ऑटो का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान झज्जर की तरफ से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया। हादसे में छिंदर कौर (60), अमरजीत कौर (58) और गुरमेल कौर (60) की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि दो महिलाएं मेहर सिंह और गुरमेल (60) गंभीर रूप से घायल हुई हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे बहादुरगढ़ से रोहतक PGI रेफर कर दिया गया है। यह महिलाएं टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में शामिल होने के लिए आई थीं। इन्होंने अपना कैंप झज्जर रोड पर फ्लाईओवर के पास बनाया था। बता दे की टिकरी बॉर्डर पर चल रहे किसानों के आंदोलन में बड़ी संख्या में पंजाब के लोग अपनी – अपनी शिफ्ट में जत्थों के रुप में आते है, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं। किसान पंजाब से शिफ्टों में यहां आते हैं। हादसे का शिकार हुई बुजुर्ग महिलाएं भी कुछ दिन आंदोलन में शामिल होने के बाद पंजाब लौट रही थीं, की इस दर्दनाक हादसे का शिकार हो गई

LEAVE A REPLY