विधायक ने एग्जिबिशन रौनक-ए- बाजार में भाग लेकर प्रतिभागियों को किया प्रोत्साहित

0
19
एग्जिबिशन रौनक-ए- बाजार

जालंधर 8 अकतुबर (कपूर)- चक दे जालंधर की ओर से करवाचौथ और दीपावली पर के उपलक्ष्य में रीजेंट पार्क में एग्जिबिशन रौनक-ए- बाजार का सफल आयोजन किया गया जिसमें त्योहार से संबंधित आवश्यक सामग्री एक ही छत के नीचे प्रदर्शित की गई थी। रौनक-ए- बाजार में स्काई लालटेन, दीये, रंगोली, सजावटी लैंप, तोरण, पर्दे, चादरें, कुर्ते और ब्लाउज़ जैसे पारंपरिक कपड़े, साथ ही जटिल रूप से तैयार किए गए गहने सभी रियायती दरों पर उपलब्ध रहे। विधायक रमन अरोड़ा ने आज इस एग्जिबिशन के अंतिम दिन शिरकत कर प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया व एग्जिबिशन में लगाए गए विभिन्न- विभिन्न स्टॉल का भी निरीक्षण किया। इस मोके विधायक श्री अरोड़ा ने कहा कि समय -समय पर मनाए जाने वाले त्योहार हमें उमंग एवं उल्लास से भरकर अपनी संस्कृति से जोड़े रखते हैं। हमारी भारतीय संस्कृति लोगों में प्रेम-भाईचारा, सहानुभूति, परस्पर सम्मान की भावना का संदेश देती है। इस तरह के आयोजन से हमें पर्व, संस्कृति और सभ्यता के बारे में जानने और समझने का मौका मिलता है। उन्होंने कहा कि त्योहार मानव के हर्षोल्लास की भावना के परिचायक हैं। त्योहारों से मानव-जीवन की उदासी और निराशा दूर होती है और मन में एक नया उत्साह और उमंग भर जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से आपस का भाईचारा कायम होता है।
इस मौके पर दीपक भल्ला, साक्षी मेहता, रेखा मेहता, राजन मेहता, विकी चोपड़ा, रिकी चोपड़ा, पायल चोपड़ा, सायेशा मेहता सहित अन्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY