दिल्ली-NCR समेत उत्तरी भारत में शीतलहर की वापसी, 2-3 दिनों तक इन राज्यों में कांप सकते हैं लोग

0
257
Weather Forecast: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार मैदानी इलाकों में न्यूनतम तापमान के चार डिग्री सेल्सियस से कम होने पर शीत लहर की घोषणा की जाती है. वहीं, जब तापमान दो डिग्री सेल्यिसय या उससे भी कम हो जाए तो भीषण शीत लहर घोषित की जाती है. दिल्ली और आसपास के कई शहर मंगलवार को भी शहर शीत लहर की चपेट में थे | 

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) समेत पंजाब, हरियाणा और उत्तर भारत के कई इलाके एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में हैं. गुरुवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सर्द, शुष्क पश्चिमी हवाओं के मैदानी इलाकों में बहने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. भारत मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहेगी |

IMD के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. ठंड के अलावा दिल्ली-एनसीआर में घने कोहरे की भी चादर देखी गई. शुक्रवार की सुबह शहर के अलग-अलग इलाकों, मसलन सिविल लाइन्स, आनंद विहार, पंजाबी बाग में घना कोहरा छाया रहा. इसकी वजह से विजिबिलिटी कम दर्ज की गई |

मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली, यूपी, उत्तराखंड, बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ सकती है. इधर, दिल्ली-एनसीआर के अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तरी-पश्चिमी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार में भी आज सुबह घना कोहरा देखा गया. चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्रों, सिक्किम और त्रिपुरा में भी मध्यम दर्जे का कोहरा दर्ज किया गया.  वाराणसी में भी घना कोहरा देखा गया. IMD ने वहां आज सुबह न्यूमतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया है |

LEAVE A REPLY