लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर बुजुर्गों को बैंकों के चक्कर, पेंशन बंद करने के डर से घंटों लाइनों में खड़े होने को मजबूर

0
2

लाइफ सर्टिफिकेट के नाम पर बुजुर्गों को बैंकों के चक्कर, पेंशन बंद करने के डर से घंटों लाइनों में खड़े होने को मजबूर

  • Google+

जालंधर 7 अप्रैल (ब्यूरो)

बैंकों द्वारा वृद्ध पेंशन धारकों से लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के नाम पर उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है। अधिकतर बुजुर्ग ऐसे हैं जो चलने-फिरने में भी असमर्थ हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें बैंक शाखाओं में जाकर लंबी लाइनों में खड़ा होने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
वृद्ध पेंशन धारकों का कहना है कि उन्होंने नवंबर और दिसंबर महीने में भी बैंक जाकर फॉर्म भरकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराया था। इसके बावजूद अब फिर से बैंक की तरफ से उन्हें बुलाया जा रहा है, जिससे बुजुर्गों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
कई पेंशन धारक ऐसे भी हैं जो विदेश से वापस आकर लाइफ सर्टिफिकेट जमा कराने के लिए बैंक पहुंचे, जबकि कुछ बुजुर्गों के परिवार के सदस्य उनके साथ नहीं होते। ऐसे में उन्हें अपने पड़ोसियों की मदद लेकर बैंक जाना पड़ता है और घंटों लाइनों में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है।
बुजुर्गों का यह भी कहना है कि सरकार द्वारा पेंशन धारकों के लिए बनाई गई ऐप पर उन्होंने अपनी पूरी जानकारी भरकर डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट भी सबमिट किया है, लेकिन सरकार की तरफ से उसकी पुष्टि न होने के कारण बैंक कर्मचारी उन्हें बार-बार बैंक आने के लिए कह रहे हैं। इतना ही नहीं, कई मामलों में पेंशन बंद होने का डर दिखाकर बुजुर्गों पर दबाव बनाया जा रहा है।
वृद्ध पेंशन धारकों ने सरकार और बैंक प्रबंधन से मांग की है कि बुजुर्गों की स्थिति को देखते हुए डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट को तुरंत स्वीकार किया  जाना चाहिए।और उन्हें बार-बार बैंक बुलाकर परेशान न किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।

LEAVE A REPLY