देखे हिमाचल में हुआ आज हुआ करोना विस्फोट।

0
287

प्रैस विज्ञप्ति संख्या: 376/2021 21 मार्च 2021
11 लोग निकले कोरोना पाॅजीटिव
हमीरपुर 21 मार्च। जिला में रविवार को 11 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। आरटी-पीसीआर टैस्ट में इनकी पुष्टि हुई है। रैपिड एंटीजन टैस्ट में कोई भी पाॅजीटिव मामला सामने नहीं आया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में बणी क्षेत्र के गांव सेरी के 5 लोगों 68 वर्षीय व्यक्ति, 62 वर्षीय व्यक्ति, 57 वर्षीय महिला, 56 वर्षीय व्यक्ति और 37 वर्षीय महिला, गांव मकटेरी की 49 वर्षीय महिला, गांव ननावां की 60 वर्षीय महिला, गांव ब्याड़ के 67 वर्षीय व्यक्ति, सुधियाल क्षेत्र के गांव धनियाल के 38 वर्षीय व्यक्ति, लदरौर के 20 वर्षीय युवक और मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजीटिव आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि रविवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 42 सैंपल लिए गए और ये सभी नेगेटिव पाए गए।
-0-

LEAVE A REPLY