धरती हमारी मां हैं, और मां का ध्यान रखना हमारा फ़र्ज़ हैं : पृथ्वी  दिवस 2022 का थीम “इन्वेस्ट इन अवर प्लानेट: संजीव कपूर

0
105

धरती हमारी मां हैं, और मां का ध्यान रखना हमारा फ़र्ज़ हैं :
पृथ्वी  दिवस 2022 का थीम “इन्वेस्ट इन अवर प्लानेट:
संजीव कपूर
जालंधर (विजय पाल सिंह) : आज 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर सरकारी प्राइमरी स्कूल बस्ती पीर दाद ब्लाक वैस्ट  2 में पृथ्वी दिवस  के अवसर पर सैमीनार का आयोजन किया गाया। जिस में अध्यापक संजीव कपूर ने बच्चों को पृथ्वी दिवस के संदर्भ में बच्चों को जानकारी दी। उन्होंने पृथ्वी   दिवस 2022 के थीम “इन्वेस्ट इन अवर प्लानेट” के बारे मे भी  बताया। अध्यापक ने बच्चों को बताया को 1970 से  हर साल 22 अप्रैल को यह पृथ्वी दिवस मनाया जाता हैं। विश्व के 190 देशों से ज्यादा  में यह बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। उन्होंने ने बच्चों को बताया सारी पृथ्वी हमारी मां हैं। हमे इसका ध्यान रखना चाहिए। हमे हमारे वातावरण को दूषित होने से बचाना चाहिए। इस अवसर पर अध्यापिका श्रीमति तेजिंदर अरोड़ा ने बच्चों को प्लास्टिक का प्रोयाग ना करने  के लिए कहा। उन्होंने प्लास्टिक के द्वारा हमारी पृथ्वी को हो रहे नुकसान के बारे में बताया। इसी के साथ सभी शिक्षकों ने अपने विचार दिए। बच्चों ने इस मौके पर कविता गा कर  तथा भाषण दे कर पृथ्वी दिवस मनाया।  इस मौके पर मुख्य अध्यापिका श्रीमती रजनी ने भी अपने विचार रखे। इस मौके पर अध्यापिका श्रीमती ज्योति पाल, सविता, अनीता , संजीव कपूर, रजनी, तेजिंदर अरोड़ा, तथा स्कूल के अन्य स्टाफ मेंबर और बच्चे मौजूद थे।

LEAVE A REPLY