भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी जालंधर की ओर से समस्त सनातन जगत के आराध्य भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई 

0
74

  • Google+
  • Google+

(जालंधर) हरीश शर्मा 03 मई 2022

समस्त सनातन जगत के आराध्य भगवान विष्णु  जी के छठे अवतार भगवान परशुराम जी के पावन जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर जालंधर नगर में भव्य शोभायात्रा का आयोजन श्रीराम चौंक  कम्पनी बाग से किया गया। सर्वप्रथम श्री सनातन धर्म जनता मन्दिर पक्का बाग बाग में भगवान परशुराम जी का मंत्र उच्चारण तथा  शास्त्र विधि से ब्राह्मण समाज द्वारा पूजन किया गया। जिसमें पं कैलाश नाथ पं पुनीत पाठक पं हरि प्रसाद पं रोहित शर्मा पं प्रेम शर्मा ने भाग लिया।   इस शोभायात्रा में नगर की धार्मिक सामाजिक तथा राजनीतिक संस्थाओं के नेतागण सम्मिलित हुए। मंच पर उपस्थित वक्ताओं ने भगवान परशुराम जी की पवित्र कीर्ति महिमा का यशोगान करते हुए कहा कि भगवान परशुराम जी की जयंती के शुभ अवसर पर निकाली  जा रही शोभायात्रा में समाज के हर वर्ग के लोग सम्मिलित हुए हैं।

  • Google+
  • Google+

                  भगवान परशुराम जयंती महोत्सव कमेटी के स्वागताध्यक्ष रविशंकर शर्मा ने अपने मुख संबोधन में समूह देशवासियों को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि भगवान परशुराम जी ने ब्राह्मण कुल में जन्म लेकर समाज में सत्य समानता तथा सामाजिक न्याय की स्थापना के लिए शस्त्र उठाया। उन्होंने कहा कि जिन राजाओं के अत्याचार से प्रजा त्रस्त थी। भगवान परशुराम जी ने उन जनद्रोही राजाओं को इक्कीस  बार दंडित कर पृथ्वी को भारमुक्त किया और समाज में अभय तथा शांति का वातावरण स्थापित किया। रविशंकर शर्मा ने नगरवासियों को शोभायात्रा की सफलता के लिए बधाई दी और पुलिस प्रशासन का धन्यवाद किया। 

      कमेटी के संस्थापक अध्यक्ष पं केवल कृष्ण शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जी हमारे आदर्श हैं। उनकी पितृभक्ति मातृभक्ति हम सभी के लिए अनुकरणीय है। शोभायात्रा नगर के प्रमुख बाजारों से होकर निकली जहां जगह जगह पर लोगों ने लंगर छबील पुष्प वर्षा द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। शोभायात्रा संचालन समिति के सदस्यों पंडित अशोक शर्मा श्याम सुन्दर शर्मा प्रमोद मलहोत्रा राहुल बाहरी  गुलशन सब्बरवाल विजय सेठी प्रवीण कोहली  श्याम सुन्दर  शर्मा विनोद शर्मा यश पहलवान जुगल जोशी सुनील शर्मा कमलजीत मल्होत्रा शामिल हुए।

LEAVE A REPLY