ब्राह्मण जागृति मंच पंजाब द्वारा मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव।

0
67

  • Google+

भगवान परशुराम विष्णु अवतार और परम शिव भक्त थे। (वीरेंद्र शर्मा)

 अपनी संस्कृति को जिंदा रखने के लिए महापुरुषो को याद करना जरूरी (विधायक रमन अरोड़ा)

 जालंधर (हरीश शर्मा ) 04 मई

भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव ब्राह्मण जागृति पंजाब द्वारा बड़ी ही धूमधाम से स्थानीय गीता मंदिर आदर्श नगर में प्रधान वीरेंद्र शर्मा की अधकयशता में मनाया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा पहुंचे। उन्होंने अपने सम्बोधन में भगवान परशुराम जी के बारे में  कहां की परशुराम जी विष्णु जी के उन्नीसवाँ अवतार थे , उनका असल नाम राम था पर जब से भगवान शिव ने उनको अपना परशु नामक अस्त्र दिया उसके बाद से उनका नाम परशुराम जी पड़ गया। उन्होंने यह भी कहाँ की अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए हमें अपने महापुरुषों को हमेशा याद रखना चाहिए। इस मौके पर ब्राह्मण जागृति मंच के प्रधान वीरेंद्र शर्मा ने कहां कि भगवान परशुराम जी शस्त्र विद्या के महान गुरु थे वो हमेशा गरीबों

 की सहायता करते और आतंकियों को दंडित करते थे। उनके जाने माने शिष्यो में भीष्म, द्रोण,कर्ण आदि शामिल थे। उन्होंने विधायक रमन अरोड़ा के इस समारोह में आने पर धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसे समारोह में शामिल होने का न्योता दिया। इस समारोह में मंच संचालन सुनील कपूर द्वारा किया गया और आये हुए सभी भक्तों का स्वागत किया। इस समारोह को सफल बनाने में जोगिंदर कृष्ण शर्मा का मुख्य योगदान रहा। समारोह में वंदना मेहता एवं परमदास हीर द्वारा माहौल को अपने भजनों से प्रभुमय बनाया गया। इस मौके पर यशपाल सिंह धीमान, नरिंदर शर्मा, भरत अरोड़ा, पवन शर्मा, राकेश शर्मा, राकेश अरोड़ा, कार्तिक शर्मा, आदित्य शर्मा, राजेश शर्मा (मिंटू), पंकज शर्मा, पंडित ज्योति प्रकाश, प्रेम कुमार, राम लुभाया मेहता, यश पहलवान,सुमित कालिया,वीरेंदर शर्मा(काला), सुनील शर्मा, रमेश ग्रेवाल, मीनू शर्मा, अंजू लुम्बा ,सपना मनराय, सोनिया जोशी, डॉ सरोज बजाज, वीना महाजन, अनिता शर्मा, मिस अंकुर,सुनैना वैद एवं अन्य शामिल थे।

LEAVE A REPLY