सरकारी प्राइमरी स्कूल बस्ती पीर दाद में सिविल सर्जन जालंधर द्वारा लगाया गया कैंप

    0
    85

    बरसात के मौसम मे मच्छरों से बचाव  बहुत जरुरी: डॉक्टर आदित्य

    घरों के आस पास खड़ा पानी हो सकता हैं डेंगू का कारण: संजीव कपूर

    8 जुलाई (जालंधर): सरकारी प्राइमरी स्कूल बस्ती पीर दाद में अध्यापक संजीव कपूर के निवेदन पर आज सिविल सर्जन जालंधर की तरफ से डॉक्टर आदित्य ने बच्चों को बरसाती मौसम मे डेंगू मलेरिया से बचने के संदर्भ में विशेष कैंप का आयोजन  किया गया। जिस में बच्चों को बरसाती मौसम में होने वाली बीमारियो के बारे में बताया तथा उस से संबंधित बचाव के उपाय भी बताए गए। इस मौके पर हैल्थ इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने बच्चों को सही ढंग से हाथ धोने के सही तरीको के बारे में बताया कि कब कब तथा कैसे  कैसे हाथ धोने चाहिए। इस मौके पर हैल्थ इंस्पेक्टर  ने भी इस बरसाती मौसम में बच्चों को अपनी सेहत की तरफ़ ध्यान देना के बारे में बताया। मुख अध्यापिका रजनी तथा अध्यापक संजीव कपूर ने आई हुई स्वास्थ्य टीम तथा डॉक्टर आदित्य का धन्यवाद किया जिन्होंने स्कूल आ कर बच्चों को बरसाती मौसम में अपनी तथा अपने समाज की सेहत का ध्यान कैसे रखना हैं इस विषय पर बच्चों को विशेष जानकारी दी। इस मौके पर स्वास्थ्य टीम में शामिल डॉक्टर आदित्य, हैल्थ इंस्पेक्टर

    तथा मुख अध्यापिका रजनी, के इलावा अध्यापक संजीव कपूर, अध्यापिका तेजिंद्र अरोड़ा, ज्योति पाल , सविता, अनीता, पूनम, सुनीता, पूजा के इलावा स्टाफ के बाकी सदस्य मौजूद थे।

    LEAVE A REPLY