गुजरात हाईकोर्ट से राहत न मिलने को लेकर कांग्रेस में आक्रोष

0
71

  • Google+

फगवाड़ा 7 जुलाई (पंजाब रिफ्लैक्शन न्यूज़)

राहुल गांधी को गुजरात हाईकोर्ट से राहत न मिलने के रोष स्वरूप कांग्रेस पार्टी ने आज स्थानीय जीटी रोड पर रैस्ट हाऊस के समक्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूक कर केन्द्र सरकार के विरुद्ध जबरदस्त नारेबाजी की। इस दौरान विशेष रूप से उपस्थित रहे जिला कपूरथला कांग्रेस कमेटी के प्रधान एवं फगवाड़ा से विधायक बलविन्द्र सिंह धालीवाल ने कहा कि मोदी सरकार के राज में न्यायपालिका भी स्वतंत्र नहीं रही और देश का लोकतंत्र भाजपा और आर.एस.एस. की कठपुतली बन चुका है। उन्होंने कहा कि एक साजिश के तहत राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता को निलंबित करवाया गया और अब उसे बहाल नहीं होने दिया जा रहा जो कि लोकतंत्र की हत्या के समान है। हालांकि उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय से राहत मिलने की उम्मीद जताई  लेकिन साथ ही कहा कि लोकतंत्र के तीनो स्तंभ कार्यपालिका, न्यायपालिका और विधानपालिका पर भाजपा और आर.एस.एस. का कब्जा हो चुका है जो इस देश के भविष्य के लिये बिल्कुल भी उचित नहीं है। यदि हालात यही रहे तो भारत विखंडन की राह पर चल पड़ेगा लेकिन कांग्रेस पार्टी मोदी सरकार की निरंकुशता को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। पूरे देश में आंदोलन चला कर देश की 140 करोड़ जनता को मोदी सरकार की तानाशाही के विरुद्ध लामबंद किया जायेगा। पुतला फूक प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा और आर.एस.एस. के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर ब्लाक शहरी प्रधान तरनजीत बंटी वालिया, ब्लाक प्रधान शहरी मनीष प्रभाकर, ब्लाक समिति फगवाड़ा के चेयरमैन गुरदयाल सिंह भुल्लाराई, पूर्व ब्लाक प्रधान संजीव बुग्गा, मार्किट कमेटी फगवाड़ा के पूर्व चेयरमैन नरेश भारद्वाज, पी.पी.सी.सी के डैलीगेट मैंबर मनीष भारद्वाज एवं गुरजीत पाल वालिया, महिला कांग्रेस जिला कपूरथला की पूर्व प्रधान सरजीवन लता शर्मा, पूर्व पार्षद रामपाल उप्पल, पूर्व पार्षद जतिन्द्र वरमानी, पूर्व पार्षद दर्शन लाल धर्मसोत, पूर्व पार्षद सीता देवी, सुनील पांडे उप प्रधान इंटक, विनोद वरमानी, सौरव शर्मा जिला प्रधान आईटी सैल, सुशील मैनी, डा. दर्शन कटारिया, तुलसी राम खोसला, तरलोक सिंह नामधारी, दर्शन सिंह, रानी पीपारंगी, राजू भगतपुरा, राममूर्ति भाणोकी, रंजीत रानी, सरपंच रेशमा, मास्टर बहल, सदानंद ओंकार नगर, पंकज खेड़ा, डा. रमन शर्मा, धीरज कुमार, योगेश कौल, लैंबर राम, मैडम पिंकी, विक्की वालिया रानीपुर, विपन शर्मा के अलावा भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

  • Google+

 

 

LEAVE A REPLY