अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सेवा का किया सार्थक प्रोजेक्ट*

0
31

  • Google+

(पंजाब रिफ्लैक्शन)जालंधर,कपूर

अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने  सेवा की प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रधान  दया कृष्ण छाबड़ा की अगुवाई में  जगदीश गगनेजा बाल केंद्र स्कूल भारत विकास परिषद भवन मंडी रोड में बच्चों  को चाकलेट, चिप्स,  बिस्कुट व स्टेशनरी भेंट की। इस प्रोजेक्ट में विशाल छाबड़ा व अंजू छाबड़ा यू एस वालों ने सहयोग किया। नवनियुक्त प्रधान कुलविंदर फुल्ल ने कहा अलायंस क्लब समर्पण प्रधान दया कृष्णा छाबड़ा की अगुवाई में समाज व मानवता की सेवा के प्रोजेक्ट लगातार कर रहे हैं   जैसे कि फूड फार हंगर, पर्यावरण संरक्षण, जरूरतमंद लोगों को  नये पुराने कपड़े देना,लड़कियों को शादी का सामान देना ,आंखों के ऑपरेशन करवाना ,छात्रों की  आर्थिक मदद करने जैसे   बहुत ही सराहनीय कार्य किए हैं।  आई सी सी एन के महेंद्रू ने भी संबोधिन किया।इस मौके पर  सचिव पीके गर्ग, कोषाध्यक्ष जयदेव मल्होत्रा ,आई सी सी एन के महेंद्रू , पूर्व प्रधान केवल शर्मा, सीनियर सदस्य कुलविंदर फुल्ल, प्रसिद्ध समाज सेविका जीवन आशा फुल्ल , नरेंद्र शर्मा, स्टाफ व बच्चे उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY