यूएसओ स्कूल लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड–2026 से सम्मानित हुए डीएवी फिल्लौर के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश गंभीर

0
2

यूएसओ स्कूल लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड–2026 से सम्मानित हुए डीएवी फिल्लौर के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश गंभीर

  • Google+

फिल्लौर, 3 जुलाई (एस.के. कपूर): डीआरवी डीएवी सेंटेनरी फिल्लौर के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है कि विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. योगेश गंभीर को प्रतिष्ठित यूएसओ स्कूल लीडरशिप कॉन्क्लेव एवं एक्सीलेंस अवॉर्ड्स–2026 में यूएसओ स्कूल लीडरशिप एक्सीलेंस अवॉर्ड–2026 से सम्मानित किया गया।

पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता एस.के. कपूर से बातचीत करते हुए डॉ. योगेश गंभीर ने बताया कि यह सम्मान उनके लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सामूहिक सहयोग और विश्वास का परिणाम है। भविष्य में भी विद्यालय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा।

यह सम्मान देशभर के उन विद्यालय प्रमुखों को प्रदान किया जाता है, जिन्होंने अपने दूरदर्शी नेतृत्व, नवाचारपूर्ण कार्यशैली तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान से नई पहचान स्थापित की है। समारोह में यह सम्मान यूनेस्को (दक्षिण एशिया क्षेत्रीय कार्यालय) के प्राकृतिक विज्ञान इकाई के प्रमुख डॉ. बेन्नो बोअर द्वारा प्रदान किया गया।

डॉ. योगेश गंभीर को यह प्रतिष्ठित सम्मान विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार आधारित शिक्षण, शिक्षकों के व्यावसायिक विकास तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया। उनके नेतृत्व में विद्यालय ने शैक्षिक, नैतिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट उपलब्धियाँ अर्जित की हैं।

इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने डॉ. योगेश गंभीर को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान न केवल उनकी दूरदर्शिता, समर्पण और नेतृत्व क्षमता का प्रमाण है, बल्कि डीएवी फिल्लौर एवं समूचे डीएवी परिवार के लिए भी गर्व का विषय है। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर नई ऊँचाइयों को छूने की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

  • Google+

LEAVE A REPLY