हरियाली तीज पर नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा पंजाबी संस्कृति का रंग . ए पी. जी स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग में हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्योहार

0
4

punjabreflection@gmail.comहरियाली तीज पर नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा पंजाबी संस्कृति का रंग . ए पी. जी स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग में हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्योहार

  • Google+

जालंधर, 8 अगस्त (रामपाल भगत): हरियाली तीज के पावन अवसर पर .ए पी. जी स्कूल के प्री-प्राइमरी विंग में तीज का त्योहार बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पंजाबी संस्कृति और परंपराओं की खूबसूरत झलक पेश करते हुए कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

  • Google+
  • Google+

 

समारोह के दौरान बच्चों ने पारंपरिक पंजाबी वेशभूषा में सजकर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। नन्हे बच्चों द्वारा भंगड़े की शानदार प्रस्तुति दी गई, जिसे देखकर उपस्थित लोगों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया। बच्चों की मासूमियत और उत्साह से पूरा वातावरण खुशनुमा हो गया।

  • Google+
  • Google+

इस संबंध में पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता रामपाल भगत से बातचीत करते हुए स्कूल प्रबंधन एवं अध्यापकों ने बताया कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने का मुख्य उद्देश्य बच्चों को पंजाब की समृद्ध संस्कृति, विरासत, रीति-रिवाजों और त्योहारों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि तीज केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि पंजाबी संस्कृति और हमारी पुरातन परंपराओं का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

  • Google+
  • Google+

उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक दौर में बच्चों को अपनी संस्कृति एवं विरासत से परिचित करवाना बेहद जरूरी है। ऐसे आयोजन बच्चों के मन में अपनी मिट्टी, भाषा और संस्कृति के प्रति प्रेम एवं सम्मान की भावना पैदा करते हैं।

  • Google+
  • Google+

इस अवसर पर अध्यापकों ने बच्चों को हरियाली तीज के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

स्कूल प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी बच्चों को भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने वाले ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY