प्रधानाचार्य डॉ. योगेश गंभीर को मिला प्रतिष्ठित ‘डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रिंसिपल्स अवॉर्ड–2026’

0
2

प्रधानाचार्य डॉ. योगेश गंभीर को मिला प्रतिष्ठित ‘डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रिंसिपल्स अवॉर्ड–2026’

  • Google+

फिल्लौर (एस. के. कपूर): डीआरवी डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, फिल्लौर के यशस्वी प्रधानाचार्य डॉ. योगेश गंभीर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, दूरदर्शी नेतृत्व एवं नवाचारपूर्ण कार्यों के लिए एक उपदेश मीडिया द्वारा आयोजित एजुकेशन एक्सीलेंस कॉन्क्लेव, चंडीगढ़–2026 में प्रतिष्ठित ‘डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन प्रिंसिपल्स अवॉर्ड–2026’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह 4 जुलाई 2026 को पार्क प्लाज़ा, ज़ीरकपुर (चंडीगढ़) में आयोजित हुआ।

यह राष्ट्रीय सम्मान डॉ. गंभीर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, विद्यार्थियों में जीवनोपयोगी कौशलों के विकास तथा गुणवत्तापूर्ण एवं समग्र शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए गए उल्लेखनीय प्रयासों की सराहना का प्रतीक है। उनके कुशल नेतृत्व में विद्यालय ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित किए हैं, बल्कि खेल, सांस्कृतिक, साहित्यिक एवं सह-पाठ्यचर्या गतिविधियों में भी उल्लेखनीय उपलब्धियाँ अर्जित की हैं। विद्यालय निरंतर नवाचार, नैतिक मूल्यों एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता देते हुए नई ऊँचाइयों की ओर अग्रसर है।

  • Google+

प्रधानाचार्य डॉ. योगेश गंभीर की अनुपस्थिति में यह सम्मान विद्यालय की ओर से श्री अंकित पुन्नी ने विनम्रतापूर्वक ग्रहण किया।

पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता एस. के. कपूर से बातचीत करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि यह सम्मान पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है तथा भविष्य में भी विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण, संस्कारयुक्त एवं नवाचार आधारित शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा।

इस अवसर पर डॉ. योगेश गंभीर ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे विद्यालय परिवार के सामूहिक समर्पण, परिश्रम और सहयोग का सम्मान है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय को शिक्षा में उत्कृष्टता, नवाचार और संस्कारयुक्त समग्र शिक्षा के माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी के सर्वांगीण विकास के लिए और अधिक समर्पण एवं उत्साह के साथ कार्य करने की प्रेरणा देती रहेगी।

विद्यालय परिवार ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर डॉ. योगेश गंभीर को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए इसे पूरे संस्थान के लिए गर्व का क्षण बताया।

LEAVE A REPLY