रैनक बाज़ार एसोसिएशन ने राहुल गंभीर की शानदार जीत पर किया सम्मान गुलदस्ता भेंट कर व केक कटवाकर दी बधाई, उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की कामना

0
2

रैनक बाज़ार एसोसिएशन ने राहुल गंभीर की शानदार जीत पर किया सम्मान गुलदस्ता भेंट कर व केक कटवाकर दी बधाई, उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन की कामना

  • Google+

जालंधर, 6 जुलाई (एस. के. कपूर): पंजाब यूथ कांग्रेस, जालंधर शहरी के हल्का सेंट्रल के प्रधान पद पर शानदार जीत दर्ज करने पर रैनक बाज़ार एसोसिएशन के प्रधान सरदार जसपाल सिंह एवं उनकी टीम ने नवनियुक्त प्रधान राहुल गंभीर का गुलदस्ता भेंट कर तथा केक कटवाकर भव्य सम्मान किया।

पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता एस. के. कपूर से बातचीत करते हुए रैनक बाज़ार एसोसिएशन के प्रधान सरदार जसपाल सिंह एवं सरदार हरमिंदर सिंह ने राहुल गंभीर को उनकी ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि राहुल गंभीर युवाओं की आवाज़ बनकर समाज सेवा और जनहित के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर सरदार हरमिंदर सिंह ने बताया कि राहुल गंभीर के स्वर्गीय पिता श्री बोध राज ‘पप्पू’ ने रैनक बाज़ार एसोसिएशन के प्रधान के रूप में लगभग 26–27 वर्षों तक ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपनी सेवाएँ दीं। उन्होंने सामाजिक, धार्मिक एवं जनकल्याण के कार्यों में सदैव बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। गंभीर परिवार का वर्षों से कांग्रेस पार्टी के साथ गहरा जुड़ाव रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि राहुल गंभीर के बड़े भाई रोहित गंभीर भी लंबे समय से कांग्रेस पार्टी से जुड़े हुए हैं और विभिन्न पदों पर अपनी जिम्मेदारियाँ निभाते रहे हैं। वर्तमान में वे जिला बार एसोसिएशन, जालंधर के सचिव के रूप में सेवाएँ दे रहे हैं। इसके अलावा वे अरोड़वंश अरोड़ा खत्री महासभा (रजि.), जालंधर के प्रधान हैं तथा सैदां गेट स्थित श्री कृष्ण संकीर्तन मंदिर में सेवाधारी के रूप में भी समाज सेवा कर रहे हैं।

सरदार हरमिंदर सिंह ने कहा कि राहुल गंभीर ने भी अपने स्वर्गीय पिता और बड़े भाई के पदचिह्नों पर चलते हुए युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। पंजाब यूथ कांग्रेस के चुनाव में शानदार जीत हासिल कर उन्होंने अपने नेतृत्व, मेहनत और जनसेवा के प्रति समर्पण का परिचय दिया है।

अंत में रैनक बाज़ार एसोसिएशन के प्रधान सरदार जसपाल सिंह एवं सभी सदस्यों ने राहुल गंभीर को उनकी शानदार जीत पर हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गंभीर अपने स्वर्गीय पिता की विरासत और परिवार की सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए समाज, युवाओं तथा कांग्रेस पार्टी की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर विक्की, पंकज, सरदार हरमिंदर सिंह, गिन्नी, मॉंटी, दीपू कालड़ा, कपिल, वरुण सहित रैनक बाज़ार एसोसिएशन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

  • Google+

LEAVE A REPLY