जिला बार एसोसिएशन की महिला वकीलों ने धूमधाम से मनाया तीज का त्योहार

0
5

जिला बार एसोसिएशन की महिला वकीलों ने धूमधाम से मनाया तीज का त्योहारpunjabreflection@gmail.com

  • Google+

गेम्स, झूला, मेहंदी, सरप्राइज और आकर्षक पुरस्कारों ने बढ़ाया समारोह का उत्साह

  • Google+

जालंधर, 8 अगस्त (एस.के. कपूर): जिला बार एसोसिएशन जालंधर की महिला अधिवक्ताओं की ओर से होटल एम्बेसडर में हरियाली तीज का त्योहार बड़े उत्साह, उमंग और पारंपरिक रंगों के साथ मनाया गया। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजी महिला अधिवक्ताओं ने झूले, मेहंदी, गेम्स, सरप्राइज प्रतियोगिताओं और गीत-संगीत का आनंद लेते हुए तीज की खुशियां साझा कीं। पूरे समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला अधिवक्ताओं के उत्साह की खूबसूरत झलक देखने को मिली।

कार्यक्रम का आयोजन जिला बार एसोसिएशन की असिस्टेंट सेक्रेटरी मिस सोनालिका तथा एग्जीक्यूटिव मेंबर्स मिस अमानत भगत, मिस पायल हीर और मिस नेहा अत्री के नेतृत्व में किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में महिला सदस्य तथा बार की वरिष्ठ महिला अधिवक्ताओं ने विशेष रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न खेल, मनोरंजक प्रतियोगिताएं और सरप्राइज गेम्स करवाए गए, जिनमें महिला अधिवक्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली सदस्य को 2,000 रुपये, द्वितीय को 1,500 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली सदस्य को 1,000 रुपये के गिफ्ट कूपन प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों के लिए जालंधर के प्रसिद्ध ब्रांड्स गुलाटी हैंडलूम, मॉडल टाउन, एसएन कॉटन कलेक्शन, सैदा गेट, नेहा बाजार तथा संदूक—महिलाओं द्वारा, महिलाओं के लिए एक क्लोदिंग ब्रांड की ओर से सहयोग दिया गया। इसके अलावा प्रतिभागियों को विभिन्न डिस्काउंट कूपन भी प्रदान किए गए।

  • Google+

पहली 50 महिला सदस्यों को 800 रुपये के पंक्चुअलिटी पुरस्कार

समारोह में सबसे पहले पहुंचने वाली प्रथम 50 महिला सदस्यों को इनाया वेदा की ओर से 800 रुपये मूल्य के पंक्चुअलिटी पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार प्राप्त करने वाली सदस्यों में जसप्रीत, हरप्रीत, पायल, बेबी, मनिंदर, नेहा कुमारी, सिमरन, नवनीत कौर, किरती, दामिनी अग्रवाल, कविंदर कौर, संगीता, बलजीत कौर, रोहिणी, कुलविंदर कौर, शांति, निकिता, अजीत कौर, रानी, पंजान, गगनदीप, कोमल, पवलीन, पमकी कौर, पिंकी सोनी, रमा, माहिका, बीना कश्यप, आशिमा, नेहा गुलाटी, विशुला, लवप्रीत कौर, सुषमा रानी, अमनदीप कौर, नवनीत कौर, रैहाना, हरदीप कौर, मनीष कौर, अमृता, मंदीप कौर, हिमांशु रानी, शिवानी, नवप्रीत कौर, कंचन कोटाला, अमीषा, मंदीप कौर, मनोरमा, अनु सोढ़ी, नवजोत कौर तथा रुपिंदर कौर शामिल रहीं।

  • Google+

खेल प्रतियोगिताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह

विभिन्न खेलों एवं मनोरंजक प्रतियोगिताओं में एडवोकेट मिस अनु सोढ़ी, मिस अमीषा, मिस नैन्सी, मिस नवप्रीत कौर, मिस नवरीत कौर, मिस सीमा, मिस साक्षी दुग्गल, मिस रोहिणी, श्रीमती कैलाश दुआ, मिस प्रभजोत, मिस दामिनी, मिस वीणा, मिस भगवजोत, मिस साक्षी कैंथ, मिस संगीता सोनी, मिस सुषमा, मिस अमनदीप कौर, मिस कोमल, मिस शशि कटारिया, मिस रुपिंदर मलतानी, मिस नवनीत, मिस दीपिका दुग्गल, मिस मनोरमा तथा मिस वसुदेश कुमारी विजेता रहीं। सभी विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार एवं गिफ्ट कूपन देकर सम्मानित किया गया।

आस्था एस्थेटिक एंड कॉस्मेटिक की ओर से विशेष उपहार

आस्था एस्थेटिक एंड कॉस्मेटिक की ओर से प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली महिला सदस्यों को विशेष स्किन केयर उत्पाद उपहार स्वरूप प्रदान किए गए। इसके अलावा 11 अन्य प्रतिभागियों को भी विशेष उपहार दिए गए। कार्यक्रम में शामिल सभी महिला सदस्यों के लिए निःशुल्क चेकअप तथा रियायती दरों पर उपचार के कूपन भी उपलब्ध करवाए गए।

 

 

  • Google+

तीज के पारंपरिक उत्सव को और खास बनाने के लिए इनाया वेदा की ओर से सभी महिला सदस्यों के लिए निःशुल्क मेहंदी की व्यवस्था की गई। वहीं घई सिल्वर फर्नीचर की ओर से खूबसूरत पारंपरिक झूला उपलब्ध करवाया गया, जिस पर महिला सदस्यों ने झूला झूलकर तीज के उत्सव का आनंद लिया।

“ब्लैक एंड व्हाइट से निकलकर रंगों और उमंग में रंगने का दिन है तीज”

पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता एस.के. कपूर से बातचीत करते हुए महिला अधिवक्ताओं ने बताया कि अदालत की व्यस्त दिनचर्या और पेशे की ड्रेस के कारण वर्षभर उनका अधिकांश समय ब्लैक एंड व्हाइट परिधानों में ही गुजरता है। ऐसे में तीज का त्योहार उनके लिए केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि रोजमर्रा की व्यस्त पेशेवर जिंदगी से कुछ समय निकालकर रंगों, उमंग, हंसी-खुशी और आपसी मेल-जोल का अवसर बनकर आता है।

उन्होंने कहा कि तीज के अवसर पर सभी महिला अधिवक्ताएं अपने पेशेवर दायित्वों से कुछ समय निकालकर पारंपरिक परिधानों में सज-संवरकर एक साथ एकत्रित होती हैं, झूला झूलती हैं, मेहंदी लगवाती हैं, खेलों और प्रतियोगिताओं में भाग लेती हैं तथा एक-दूसरे के साथ खुशियां साझा करती हैं। इस आयोजन की सबसे खूबसूरत बात यह है कि यहां अदालत में साथ काम करने वाली महिला अधिवक्ताएं कुछ समय के लिए पेशेवर भूमिकाओं से बाहर निकलकर एक परिवार की तरह त्योहार का आनंद लेती हैं।

महिला अधिवक्ताओं ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन जालंधर द्वारा हर वर्ष तीज समारोह आयोजित करना पंजाबी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने की दिशा में सराहनीय प्रयास है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के साथ-साथ महिला सदस्यों के बीच आपसी सौहार्द, मित्रता और अपनापन भी मजबूत करते हैं।

निर्णायकों ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

विभिन्न प्रतियोगिताओं के निर्णायक के रूप में डॉ. शेली धूपर, डॉ. वनीता खन्ना, मिस पालवी जैन तथा एडवोकेट सोनिया वासुदेव ने अपनी भूमिका निभाई। उनकी ओर से प्रतियोगिताओं का निष्पक्ष मूल्यांकन किया गया।

समारोह के अंत में आयोजकों ने सभी महिला सदस्यों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, निर्णायकों तथा कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी प्रायोजकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि तीज जैसे आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं होते, बल्कि ये आपसी रिश्तों को मजबूत करने, खुशियां बांटने और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का माध्यम भी हैं।

  • Google+

बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने लिया हिस्सा

समारोह में मिस मधुरचना, मिस महक शर्मा, मिस एकांक्षा गौतम, मिस रवीना सेठी, मिस पिंकी सोनी, मिस शिवानी, मिस बीना कश्यप, मिस कनिका जैन, मिस महिक गगनेजा, मिस अनूप्रिया राय, मिस अलीशा अरोड़ा, मिस नेहा चीमा, मिस आशिमा, मिस मनवीर कौर, मिस अमृता, मिस मनिंदर कौर, मिस अमीषा, मिस कुलविंदर कौर, मिस दीपिका, मिस अंजली विर्दी, मिस बलविंदर, मिस बलजीत, मिस मधु बाला, मिस अमनदीप कौर, मिस सुखमनप्रीत कौर तथा मिस हीना सहित बड़ी संख्या में महिला अधिवक्ताओं ने भाग लिया।
 

LEAVE A REPLY