रेरु पिंड में चलाई गई ताबतोड़ गोलियां, दो लोगों को लगी गोली

0
26
गोलियां

जालंधर 5 अगस्त (सुनील कपूर)- एक बार फिर से गोलियां चलने का मामला सामने आया है। यहां पठानकोट चौंक के नजदीक पुरानी रंजिश को लेकर हुए विवाद में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग कर दी। दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद चल रहा था जोकि कुछ समय पहले ही जेल से लौटे थे। जानकारी मुताबिक पहले तो लोगों ने रेरु पिंड में गोलियां चलाई और फिर बाद में पठानकोट चौक पर दोनो पक्ष फिर से भिड़ गए।

बताया जा रहा है कि एक पक्ष मंगा ग्रुप और दूसरा जगतेज ग्रुप का है। बताया जा रहा है कि गोली चलाने वाले कुछ दिन पहले ही जेल से बहार आए थे। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच शुरु कर दी है। गोलियां चलाने वाले दोनो पक्ष रेरु पिंड के ही बताए जा रहे है। इस विवाद में दो लोगों को गोलियां लगने की भी खबर है।आप को बता दें कि फ़िलहाल इस मामले में अभी पुलिस का कोई बयान नहीं आया है।

LEAVE A REPLY