राम भक्तों ने मंदिर के निर्माण के लिए जय श्री राम का जाप किया। राम मंदिर का निर्माण देखना हमारे लिए गर्व की बात है। सुभाष मकरंदी

0
219
कपूरथला।अयोध्या में बनने जा रहे श्रीराम मंदिर के लिए हरेक व्यक्ति अपनी श्रद्धा से सहयोग करके प्रभु श्री राम जी का आशीर्वाद प्राप्त कर रहा हैं।राम भक्तों का कहना है कि श्रीराम लला का मंदिर शीघ्र तैयार हो ताकि वह वहां पर नतमस्तक हो सकें।मंदिर निर्माण के लिए कपूरथला समाज सेवक भी पूरा सहयोग देकर खुशी महसूस कर रहे हैं।यह विचार  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुभाष मकरंदी और विश्व हिन्दू परिषद जालंधर विभाग के अधक्ष्य नरेश पंडित ने व्यक्त किए।इस दौरान कपूरथला के समाज सेवक कपिल गुप्ता की ओर से उन्हें श्री राम जन्मभूमि के लिए सहयोग दिया गया।सुभाष मकरंदी ने कहा कि राम मंदिर का आंदोलन 500 वर्षों से अधिक का है।अयोध्या में कई बार ऐसे भी आंदोलन मंदिर निर्माण के लिए हुए,जिसमें रामभक्तों ने अपना बलिदान दिया।बहुत ऐसे राम भक्त हैं जो आज हमारे बीच नहीं हैं।सुभाष मकरंदी ने कहा कि रामभक्तों का बलिदान भुलाया नहीं जा सकता।
सुभाष मकरंदी ने कहा कि 500 वर्षों का आंदोलन देश में अनवरत चला।स्वतंत्र भारत में इस आंदोलन को गति 1984 के बाद मिली। अयोध्या के श्रीरामजन्मभूमि पर भव्य मंदिर का निर्माण हो,इसके लिए लाखों रामभक्तों ने कारसेवा की।हजारों भक्तों ने कष्ट सहा,सैकड़ों रामभक्तों ने अपने प्राण मंदिर निर्माण आंदोलन में दिए।नरेश पंडित ने कहा कि राम मंदिर के लिए कई संघर्ष हुए और कई भक्तों की जान भी गई।तब कहीं जाकर अब हम राम मंदिर का निर्माण होते देख रहे हैं।यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।उन्होंने कहा कि राम जन्मभूमि के लिए सैकड़ों वर्षों तक संघर्ष चलता रहा।इस जन्मभूमि के लिए 70 बार युद्घ लड़ा गया और चार लाख लोग बलिदान हुए।1986 में राम जन्मभूमि का ताला राम भक्तों के लिए खोल दिया गया।विहिप के अशोक सिंघल व संतों के मार्गदर्शन में पूरे देश में शिलाओं का पूजन हुआ।इनमें लगभग तीन लाख शिलाएं पूरे देश में पूजी गईं।बता दें कि श्री राम मंदिर के निर्माण के लिए हर वर्ग अपने साम‌र्थ्य के अनुसार श्रद्धा राशि देकर खुशी महसूस कर रहा है।श्री राम जन्म भूमि धन संग्रह समिति के सदस्य की टीमें घरों व बाजारों में जाकर धन एकत्रित करने की सेवा निभा रहे है।कपूरथला में मंदिर निर्माण के लिए राम भक्तों का काफी सहयोग मिल रहा है।इस अवसर पर विशाल शर्मा,अर्जुन कालिया,संजीव अरोड़ा,अमरजीत पथरिआ,कपिल गुप्ता,कुलदीप शर्मा,सतीश  महाजन आदि उपस्थित थे।
  • Google+
  • Google+

LEAVE A REPLY