
जालंधर में पंजाब यूथ कांग्रेस लीगल सेल का शक्ति प्रदर्शनpunjabreflection@gmail.com
संगठन विस्तार और आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन
युवा अधिवक्ताओं को बड़ी संख्या में लीगल सेल से जोड़ने का लिया फैसला
जालंधर, 4 अक्टूबर (राम पाल भगत) — पंजाब यूथ कांग्रेस लीगल सेल को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने तथा आगामी पंजाब विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति तैयार करने के उद्देश्य से जालंधर में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन एडवोकेट रोहित गंभीर, स्टेट कोऑर्डिनेटर, दोआबा जोन, पंजाब यूथ कांग्रेस लीगल सेल द्वारा किया गया।
बैठक में पंजाब यूथ कांग्रेस लीगल सेल के स्टेट चेयरमैन एडवोकेट हरवीर सिंह अट्टवाल (पटियाला), को-चेयरमैन एडवोकेट हिमांशु वालिया (लुधियाना) तथा स्टेट कोऑर्डिनेटर, माझा जोन एडवोकेट सुकरन कालिया (अमृतसर) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में IYC के दिशा-निर्देशों के अनुसार पंजाब यूथ कांग्रेस लीगल सेल का विस्तार करने, अधिक से अधिक युवा अधिवक्ताओं को संगठन के साथ जोड़ने तथा आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन की गतिविधियों को और तेज करने पर विस्तृत चर्चा हुई
“युवाओं और जरूरतमंदों की कानूनी लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे”
पंजाब रिफ्लैक्शन समाचार पत्र के वरिष्ठ संवाददाता राम पाल भगत से बातचीत करते हुए एडवोकेट रोहित गंभीर ने कहा कि पंजाब यूथ कांग्रेस लीगल सेल युवाओं और जरूरतमंद लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहा है। उन्होंने कहा कि जिस भी युवा या जरूरतमंद व्यक्ति को कानूनी सहायता अथवा मार्गदर्शन की आवश्यकता होगी, लीगल सेल उसके साथ मजबूती से खड़ा रहेगा।https://www.facebook.com/share/1Cukz17RhC/
एडवोकेट गंभीर ने कहा कि चितकारा यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों के मामले में भी यूथ कांग्रेस लीगल सेल ने उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया था। इसी तरह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में हुई घटना के दौरान भी लीगल सेल विद्यार्थियों और युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा रहा।
जल्द दिल्ली जाएगा पंजाब लीगल सेल का प्रतिनिधिमंडल
बैठक में निर्णय लिया गया कि पंजाब यूथ कांग्रेस लीगल सेल का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही दिल्ली जाकर IYC के वरिष्ठ पदाधिकारियों, पंजाब स्टेट इंचार्ज तथा अन्य वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेगा। इस दौरान पंजाब में संगठन को और मजबूत करने तथा आगामी गतिविधियों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
राष्ट्रीय स्तर पर होगी “लीगल लीग
बैठक में राष्ट्रीय स्तर की “लीगल लीग” आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। इसके माध्यम से युवाओं, कानून के विद्यार्थियों तथा युवा अधिवक्ताओं को जोड़कर उन्हें कानून से संबंधित गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
बैठक में सरदार परगट सिंह को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कांग्रेस हाईकमान का आभार भी व्यक्त किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य किया जाएगा।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने पंजाब के युवाओं और जरूरतमंद लोगों तक कानूनी सहायता एवं मार्गदर्शन पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।



























